Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने साहेबगंज डीसी पर लगाया एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप, हाई कोर्ट से जवाब तलब

रांची: साहिबगंज जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने साहिबगंज के उपायुक्त (डीसी) पर जेल में एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने जेल महानिरीक्षक और साहिबगंज डीसी से जवाब तलब किया है।अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को निर्धारित की है।

10 वर्षों से जेल में बंद है सुजीत सिन्हा

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा विभिन्न आपराधिक मामलों में सजायाफ्ता है और पिछले करीब 10 वर्षों से जेल में बंद है। उसे 11 अक्टूबर 2025 को डालटेनगंज जेल से साहिबगंज जेल ट्रांसफर किया गया था।

याचिका में एनकाउंटर की आशंका जताई

सुजीत सिन्हा ने अपनी रिट पिटीशन (क्रिमिनल) में आरोप लगाया है कि 14 मार्च 2026 को साहिबगंज डीसी जेल पहुंचे थे, जहां उन्होंने कथित रूप से उसे एनकाउंटर करने की धमकी दी।याचिका में सुजीत सिन्हा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाई कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है और संभावित एनकाउंटर की आशंका जताई है।

अदालत ने मांगा अधिकारियों से जवाब

मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने जेल महानिरीक्षक और साहिबगंज डीसी से इस मामले में जवाब मांगा है। अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button