Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रांची में ऑटो चालकों का प्रदर्शन गुरुवार को , पार्किंग शुल्क के विरोध में दो घंटे का धरना

रांची: अगर आप रोजाना ऑटो से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। नगर निगम द्वारा वसूले जा रहे पार्किंग शुल्क के विरोध में ऑटो और टोटो चालक अब खुलकर आंदोलन के मूड में हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।अरगोड़ा आईटीआई, रातू रोड समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में चालक वर्ग में नाराजगी बढ़ती जा रही है, जिसका असर आम लोगों के दैनिक आवागमन पर भी पड़ सकता है।

8 अप्रैल को दो घंटे का धरना

इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने 8 अप्रैल को धरना देने का ऐलान किया है। इस आंदोलन को रांची जिला ऑटो चालक यूनियन का भी समर्थन मिल गया है, जिससे प्रदर्शन और बड़ा होने की संभावना है।चालक दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लोक भवन, नागा बाबा खटाल स्थित धरना स्थल पर एकत्र होंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

ऑटो सेवा प्रभावित होने की संभावना

धरना में बड़ी संख्या में चालकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे कुछ समय के लिए शहर में ऑटो सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

चालकों की प्रमुख मांगें

महासंघ ने अपनी कई मांगें रखी हैं, जिनमें प्रमुख रूप से रांची नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 5000 नए ऑटो परमिट जारी किए जाएं,परमिटधारी वाहनों को अनावश्यक रूप से रोकने-टोकने की कार्रवाई बंद हो,बिना परमिट चल रहे वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई हो और पार्किंग व्यवस्था को ठेके के बजाय पारदर्शी ग्लोबल टेंडर के माध्यम से संचालित किया जाए।चालकों का कहना है कि सीमित परमिट के कारण उन्हें बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार अवैध वसूली भी की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button