जमशेदपुर: जमशेदपुर में सोमवार को ट्रांसजेंडर समुदाय ने प्रस्तावित ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। समुदाय के सदस्य साकची गोलचक्कर से पैदल मार्च करते हुए डीसी ऑफिस परिसर पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बिल के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने नारेबाजी भी की और सरकार से इस बिल को लागू नहीं करने की मांग की।
2014 के नालसा जजमेंट का दिया हवाला
प्रदर्शन कर रहे समुदाय के सदस्यों का कहना है कि यह बिल उनके अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि नालसा और यूनियन ऑफ़ इंडिया जजमेंट 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं की स्वीकृति के आधार पर तृतीय लिंग के अधिकारों को मान्यता दी थी।समुदाय का आरोप है कि प्रस्तावित बिल में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है और इससे तृतीय लिंग के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
बिल लागू होने से बढ़ेंगी समस्याएं
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि यह बिल लागू किया गया तो ट्रांसजेंडर समुदाय को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस बिल को लागू नहीं होने दिया जाए।समुदाय के सदस्यों ने यह भी बताया कि जब यह बिल संसद में पेश किया गया था, उस समय भी ट्रांसजेंडर समुदाय ने इसका विरोध दर्ज कराया था।
