Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार बोर्ड ने जारी किया बिहार मैट्रिक का रिजल्ट, 81.79% प्रतिशत बच्चे सफल

पटना: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 का परिणाम आज जारी हो चुका है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इस वर्ष मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम रिकॉर्ड समय में जारी कर नया इतिहास बनाया है.मूल्यांकन शुरू होने के मात्र 28 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी किया गया, जो अब तक का सबसे तेज परिणाम है. इससे पहले वर्ष 2025 में यह रिकॉर्ड 29 दिनों का था.बिहार बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड बन गया है, जो इंटरमीडिएट और मैट्रिक दोनों परीक्षाओं के परिणाम मार्च महीने में ही जारी करता है.वर्ष 2022 से लगातार यह पांचवां साल है जब बोर्ड ने मार्च में ही मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है.

इस बार काफी कम समय में जारी हुआ रिजल्ट

परीक्षा प्रणाली में किए गए तकनीकी सुधार और नवाचारों की वजह से बोर्ड समय पर परिणाम जारी करने में सफल रहा है.मैट्रिक परीक्षा 2026 में कई तरह के कंप्यूटरीकृत फॉर्मेट्स का इस्तेमाल किया गया.छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में बारकोड और लिथोकोड के साथ फोटोयुक्त कॉपी तथा ओएमआर शीट प्री-प्रिंटेड उपलब्ध कराई गई थी.बारकोडेड कॉपियों के अंकों की एंट्री सीधे मूल्यांकन केंद्रों से कंप्यूटर के माध्यम से की गई.

पासिंग प्रतिशत 81.79% रहा

सभी विषयों के प्रश्नपत्र 10 सेट में तैयार किए गए थे, जिससे नकल पर नियंत्रण रखा जा सके.इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 81.79% रहा.कुल मिलाकर, बिहार बोर्ड ने तकनीक और बेहतर प्रबंधन के जरिए एक बार फिर साबित किया है कि वह देश के सबसे तेज और व्यवस्थित परीक्षा बोर्डों में शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button