NewsSports

आईपीएल 2026: पहले मुकाबले में काली पट्टी पहनकर उतरी आरसीबी की टीम, जानें क्यों ?

Sports : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ हो गया है, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी की टीम ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। डिफेंडिंग चैंपियन के लिए इस सीजन सबसे बड़ा टास्क अपने खिताब को बचाने का रहने वाला है, जो उनके लिए बिल्कुल भी आसान काम नहीं होगा। वहीं आरसीबी की टीम के खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरे हैं।

इस वजह से पहनी आरसीबी के खिलाड़ियों ने काली पट्टी

आईपीएल 2025 सीजन में जब आरसीबी ने 18 साल में पहली बार ट्रॉफी को अपने नाम किया था, तो उनके फैंस काफी खुश थे। इसी को लेकर जब आरसीबी का स्क्वाड फाइनल मुकाबले के बाद बेंगलुरु पहुंचा तो वहां पर विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मचने से जहां कई लोग जख्मी हुए थे तो वहीं 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद आरसीबी को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था। अब आरसीबी ने उन सभी मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी बांह पर ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान में खेलने उतरे हैं। वहीं मैच से पहले उन 11 फैंस को श्रद्धांजलि दी गई। उनके लिए 1 मिनट का मौन भी रखा गया। बीसीसीआई ने ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं करने का फैसला लिया।

आरसीबी की नजरें जीत के साथ शुरुआत करने पर

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। आरसीबी के लिए अभी इस सीजन के पहले मैच में जोश हेजलवुड उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते उनके बॉलिंग अटैक की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार के साथ जैकब डफी संभाल रहे हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में एकबार फिर से सभी की नजरें विराट कोहली पर रहने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button