NewsUP INFACT

Uttar Pradesh: सोनभद्र में मोबाइल विवाद बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से की हत्या

सोनभद्र जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मोबाइल देखने को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल देखने को लेकर हुआ विवाद

घटना महुआ बारी गांव की है, जो बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती में स्थित है।
जानकारी के अनुसार कन्हैया की शादी 26 वर्षीय सुमन कुमारी से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते सुमन कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी।कुछ महीने पहले दोनों के बीच समझौता हुआ और कन्हैया भी अपनी ससुराल में आकर रहने लगा। दंपत्ति के चार बच्चे भी हैं।

लोहे की रॉड और सब्बल से किया हमला

मंगलवार रात करीब 11 बजे सुमन मोबाइल देख रही थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई।विवाद बढ़ने पर कन्हैया ने गुस्से में घर में रखी लोहे की रॉड से सुमन के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने सब्बल उसके पेट में घुसा दिया, जिससे सुमन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने घायल सुमन को तुरंत धन्वंतरि अस्पताल एनटीपीसी रिहंद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पति गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति कन्हैया को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की मां सीता देवी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button