Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रामनवमी के मद्देनज़र पुलिस छावनी में तब्दील हुआ जमशेदपुर,सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने साकची सीसीआर में दिए कड़े निर्देश

जमशेदपुर: लौहनगरी में रामनवमी के पावन अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए जमशेदपुर पुलिस पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ पर आ गई है। त्योहार के दौरान शहर की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। साकची स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा से जुड़े विशेष दिशा-निर्देश जारी किए।

संवेदनशील इलाकों पर रहेगी ‘तीसरी आंख’ और भारी पुलिस बल

सिटी एसपी ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान शहर के चप्पे-पप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। रामनवमी के दिन और उससे पहले शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल और जिला बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। शहर के चिन्हित संवेदनशील इलाकों की विशेष निगरानी की जाएगी। पुलिस इन क्षेत्रों में तकनीक और मैनुअल गश्त दोनों का सहारा लेगी।सिटी एसपी ने बताया कि सुरक्षा ऐसी होगी कि पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आएगा, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व अपने गलत मंसूबों में कामयाब न हो सके।

फ्लैग मार्च के जरिए दिया जाएगा सुरक्षा का भरोसा

आम जनता के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करने और उपद्रवियों को चेतावनी देने के लिए पुलिस पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकालेगी। थाना स्तर पर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त करेंगे। साकची स्थित कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर की हर हलचल पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।किसी भी आपात स्थिति या अप्रिय घटना से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई बल को ‘स्टैंडबाय’ मोड पर रखा जाएगा।

“असामाजिक तत्वों के साथ कोई नरमी नहीं” – सिटी एसपी

बैठक के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button