Sports: IPL 2026 में अभिषेक शर्मा करेंगे सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी! SRH जल्द कर सकता है बड़ा एलान

IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. वही SRH की टीम IPL 2026 का सबसे पहला मैच जीतकर एक नई शुरुआत करना चाहेगी. सीजन के सबसे पहले मैच में हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होना है. उससे पहले 2016 की इस चैंपियन टीम के लिए एक ‘बैड न्यूज’ है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में अभिषेक शर्मा के लिए कप्तानी के योग बनते दिख रहे हैं.

अभिषेक शर्मा करेंगे कप्तानी!

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस IPL 2026 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं. कमिंस, जिन्हें आखिरी बार दिसंबर 2025 में एशेज सीरीज में खेलते देखा गया था. वो उसके बाद चोट के कारण एशेज सीरीज में बाकी के मैच नहीं खेल पाए थे.

बताया जा रहा है कि कमिंस अभी चोट से रिकवर कर रहे हैं. वो अगर SRH के लिए पहले कुछ मुकाबले नहीं खेल पाते हैं तो अभिषेक शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. इसको लेकर अभिषेक शर्मा या फिर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है.

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अब तक IPL 2026 के लिए केवल 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है. हैदराबाद का पहला मैच 28 मार्च को गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ होगा, यह IPL 2026 टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच भी होगा.

28 मार्च – सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – बेंगलुरू
2 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स – कोलकाता
5 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स – हैदराबाद
11 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स  – न्यू चंडीगढ़

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद आखिरी बार 2024 सीजन के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. उस सीजन SRH के बैटिंग लाइन-अप ने खूब कहर बरपाया था, लेकिन फाइनल में आकर टीम धराशाई हो गई थी.

Exit mobile version