Bengal INFACTNews

Bengal: कोलकाता में पीएम मोदी की बड़ी घोषणा,18 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

कोलकाता।नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है।प्रधानमंत्री ने बताया कि इस अवसर पर सड़क, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।

पूर्वी भारत के विकास को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से पश्चिम बंगाल सहित पूरे पूर्वी भारत के विकास को नई गति मिलेगी। बेहतर सड़क, रेल और बंदरगाह कनेक्टिविटी से व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के जरिए देश के हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगा लाभ

इन परियोजनाओं से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय विकास के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वी भारत के राज्यों को मजबूत बनाना भारत की समग्र आर्थिक प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button