MP INFACTNews

Madhya Pradesh: इंदौर में कलेक्टर से जुड़े फार्महाउस पर जुआ का भंडाफोड़, 18 जुआरी गिरफ्तार

इंदौर: मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानपुर क्षेत्र में स्थित अवलीपुरा के एक फार्महाउस पर चल रहे जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि यह फार्महाउस शहडोल के कलेक्टर से जुड़ा हुआ है।पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से 18 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि 5 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

13 लाख से ज्यादा नकदी और दो कारें जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में सामान जब्त किया है, जिसमें 13,67,971 रुपये नकद,52 ताश के पत्ते,10 नई ताश की गड्डियां,30 मोबाइल फोन,2 कारें।जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 28,67,971 रुपये बताई जा रही है।

गेट बंद था, पीछे से घुसकर की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अवलीपुरा स्थित कोठी निवास फार्महाउस में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है।सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। जब पुलिस फार्महाउस पहुंची तो मुख्य गेट बाहर से बंद था, लेकिन अंदर से लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।इसके बाद पुलिस टीम पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुई। वहां रोशनी के बीच कई लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

कई जिलों से आए थे जुआरी

पकड़े गए आरोपियों में धार, खरगोन, उज्जैन, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, झाबुआ और इंदौर सहित अन्य जिलों के लोग शामिल हैं।इनमें अलिया उर्फ अलाउद्दीन, विजय मोदी, आसिफ खान, ओमप्रकाश राठौड़, दीनदयाल जायसवाल, राहुल जैन, राहुल ओरा, स्वप्निल डुंगरवाल, नीतेश बंसल, नवीन पाटीदार, मनीष वाणी, अभिषेक सरसोंदे, अखिलेश इंदर, धीरज कर्मा, राकेश चौधरी, बृजसिंह यादव, रवि चौधरी और सागर सेन शामिल हैं।

पांच आरोपी मौके से फरार

कार्रवाई के दौरान जगदीश राठौड़ उर्फ अंकल, गोपाल (लिंबोदी, इंदौर), पप्पू धोबी (राजगढ़), आशीष जैन (बदनावर) और फार्महाउस का केयरटेकर रंजीत जाट (रामपुरिया, मानपुर) मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

लोकेंद्र हीहोर, थाना प्रभारी मानपुर, ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button