Bihar INFACTNews

Bihar: बिहार में नहीं होगी एलपीजी की किल्लत, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की कालाबाजारी करने वालों को सख्त चेतावनी

पटना: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट की आहट के बीच बिहार में एलपीजी सप्लाई को लेकर मची हलचल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विराम लगा दिया है। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में रसोई गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और जनता को घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है।

“सप्लाई चेन पर सरकार की पैनी नजर”

सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा”देश के साथ-साथ बिहार में भी एलपीजी की आपूर्ति सुचारू है। हमने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण व्यवस्था में कोई बाधा न आए।”

जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

ऊर्जा संकट की आशंका के बीच कुछ क्षेत्रों से जमाखोरी की मिल रही शिकायतों पर उपमुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी कियदि कोई भी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण करते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग को सप्लाई चेन की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।

लालू परिवार पर बोला हमला: “2005 से जीत की तलाश में हैं”

वहीं, राजनीतिक मोर्चे पर राज्यसभा की पांचवीं सीट को लेकर चल रही खींचतान पर सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि लालू यादव का परिवार 2005 के बाद से बिहार की सत्ता और बड़ी जीत के लिए छटपटा रहा है, लेकिन जनता उन्हें बार-बार नकार रही है।सम्राट चौधरी ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में भी विपक्ष को हार का सामना करना पड़ेगा और एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button