NewsRajasthan INFACT

Rajasthan: सदन में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह का बड़ा ऐलान, खेल व‍िभाग में 840 कोच की होगी भर्ती 

राजस्थान में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए खेल विभाग में लंबे समय बाद बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधानसभा में जानकारी दी कि विभाग में 140 स्थायी और 700 अस्थायी कोच की भर्ती की जाएगी. निर्दलीय विधायक युनूस खान के सवाल के जवाब में मंत्री राठौड़ ने बताया कि खेल विभाग में साल 2012 के बाद पहली बार कोचों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है.

खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर होंगे कोच

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंंह राठौड़ ने कहा कि  140 स्थायी कोचों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, और कर्मचारी चयन बोर्ड आगे की कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा 700 अस्थायी कोच भी नियुक्त किए जाएंगे. इससे प्रदेश के अधिकांश खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर कोच उपलब्ध हो सकेंगे, और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल पाएगा. 

युनूस खान एक करोड़ देने का किया ऐलान 

इस दौरान विधायक युनूस खान ने कहा कि मेजर ध्यानचंद योजना के तहत वे विधायक कोटे से एक करोड़ रुपये देने को तैयार हैं. उन्होंने सरकार से मैचिंग ग्रांट देने का आग्रह किया ताकि वहां खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा सके.  इस पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि इस योजना के अपने नियम हैं और प्रस्ताव को वित्त विभाग के पास भेजा जाएगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button