Jharkhand INFACTNews

Jharkhad: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का बदमाश घायल

धनबाद: झारखंड के धनबाद में रविवार दोपहर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना सरायढेला थाना क्षेत्र में हुई, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गया।

लेवी वसूली के लिए पहुंचे थे अपराधी

जानकारी के अनुसार प्रभात कुमार ने बताया कि प्रिंस खान गैंग के दो अपराधी एक ठेकेदार से लेवी वसूलने के लिए पहुंचे थे। पुलिस को इसकी पहले से सूचना मिल गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर दी।

अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस के सब इंस्पेक्टर के हाथ में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। हालांकि दूसरा अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा।

अपराधियों के पास बम भी मिले

पुलिस के अनुसार अपराधियों के पास बम भी मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button