Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: 4 वर्षीय मासूम की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक 4 वर्षीय बालक के अपहरण और उसकी नृशंस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेन्द्र बोदरा (निवासी: इचौड़ा उलीडीह, चक्रधरपुर) के रूप में हुई है।इस पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ वहामन टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा की।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बीती 26 फरवरी 2026 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुंटपानी निवासी बालेना हेम्ब्रम ने अपने 4 वर्षीय पुत्र निर्मल हेम्ब्रम के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुला राज

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी देवेन्द्र बोदरा को धर दबोचा। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

चुईगुटू पहाड़ से बरामद हुआ मासूम का शव

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुईगुटू पहाड़ से बालक निर्मल हेम्ब्रम का शव बरामद किया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त वह पत्थर भी बरामद कर लिया है, जिससे मासूम पर वार किया गया था।

रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

आरोपी देवेन्द्र बोदरा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का प्रयास किया था। जब बालक ने इसका कड़ा विरोध किया, तो पकड़े जाने के डर से उसने पत्थर से सिर कूचकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

इस सफल उद्भेदन टीम में मुख्य रूप सेवहामन टूटी: एसडीपीओ ,विनोद कुमार: मुफस्सिल थाना प्रभारी,रितेश कुमार सिंह: पुलिस अवर निरीक्षक और साथ ही मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button