Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पाकुड़ में सबरी पाल बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर

पाकुड़:पाकुड़ नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सबरी पाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए नगर की कमान अपने हाथों में ले ली.मतगणना पूरी होने के बाद जैसे ही उनकी जीत की घोषणा हुई, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया.

लोगो ने उनको वादों को देखते हुए विश्वास जताया है

 चुनाव के दौरान सबरी पाल ने शहर के विकास, सफाई व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और नगर के बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया था. मतदाताओं ने उनके इन मुद्दों पर भरोसा जताते हुए भारी समर्थन दिया.

यह जीत पूरे शहर की जनता की जीत-सबरी पाल

जीत के बाद सबरी पाल ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे शहर की जनता की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बिना भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य को प्राथमिकता देंगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी.वहीं, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शहर के कई जगहों पर समर्थकों ने जुलूस निकालकर उत्साह जताया. अब नगरवासियों की नजर नई अध्यक्ष से शहर में तेज विकास और बेहतर नगर सेवाओं पर टिकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button