Bihar INFACTNews

Bihar: अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार के हाजीपुर से पांच गिरफ्तार

हाजीपुर : बिहार के हाजीपुर में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जन वितरण प्रणाली पीडीएस की दुकान की आड़ में बीच बस्ती में एक घर के अंदर अवैध शराब फैक्ट्री चलाई जा रही थी. जिसकी सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया और शराब माफिया के घर पर पुलिस पहुंची. स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में घर के अंदर से चावल के बोरे से पुलिस ने शराब बरामद किया है.

डुप्लीकेट शराब बनाने वाली करखाना का खुलासा

पुलिस के द्वारा डुप्लीकेट शराब बनाने वाली करखाना में पुलिस ने छापेमारी कर खुलासा कर दिया. मामला हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतल भकुरहर गांव का है. गुप्त सूचना के आधार पर सराय थाना पुलिस ने छापेमारी की जहां घर के अंदर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब का निर्माण किया जा रहा था. हैरानी की बात यह है कि यह अवैध गतिविधि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच चल रही थी.

अलग-अलग ब्रांड के शराब रैपर, खाली बोतलें बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के शराब रैपर, खाली बोतलें, शराब बनाने के उपकरण, कच्चा माल समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं. मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का काम है जो लंबे समय से पीडीएस दुकान की आड़ में शराब का अवैध कारोबार चला रहा था. बरामद सामानों से स्पष्ट है कि यहां बड़े पैमाने पर शराब का उत्पादन और पैकिंग की जा रही थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button