Jharkhand: सरायकेला में डीएसपी प्रदीप उरांव ने संभाली कमान, 13 बूथों का जायजा लेकर जवानों को दी कड़ी हिदायत

सरायकेला: नगर पंचायत निर्वाचन-2026 के दौरान शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए सरायकेला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में सोमवार को डीएसपी (मुख्यालय) प्रदीप उरांव ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 13 मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
सुरक्षा घेरे का बारीकी से निरीक्षण
डीएसपी प्रदीप उरांव ने एक-एक कर सभी बूथों का भ्रमण किया और वहां की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात जवानों की स्थिति और उनके रिस्पांस टाइम को परखा।मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पानी, बिजली और कतार प्रबंधन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया।भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त घेरे की समीक्षा की।
जवानों को कड़ा निर्देश: “कोताही की कोई जगह नहीं”
डीएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि सुरक्षा के मामले में रत्ती भर भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदान केंद्र के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों की तत्काल पहचान कर कार्रवाई करें।मतदान के अंतिम घंटों में जब भीड़ बढ़ती है, तब और भी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।पुलिस की मौजूदगी ऐसी हो कि आम मतदाता बिना किसी दबाव या डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
शांतिपूर्ण रहा अब तक का सफर
डीएसपी के इस निरीक्षण अभियान से मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का मनोबल बढ़ा है। अब तक सरायकेला नगर पंचायत के सभी 13 केंद्रों से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। पुलिस गश्ती दल लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर रहे हैं ताकि असामाजिक तत्वों में भय बना रहे।



