Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे खड़ी बाइकों में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की गाड़ियां जलकर खाक

नोवामुंडी : नोवामुंडी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह एक अनहोनी घटना में खड़ी बाइकों में भीषण आग लग गई। इस घटना में दो स्पलेंडर बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं, जबकि पास में खड़ी दो अन्य बाइकों को भी आंशिक नुकसान पहुँचा है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

ड्यूटी पर थे मजदूर, पीछे से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सोमा लागुरी और मंगल पुरती समेत 6-7 मजदूर रेलवे कंस्ट्रक्शन के अधीन ठेका मजदूर के रूप में काम करते हैं।सुबह 08:00 बजे मजदूर अपनी बाइकों को नियमित रूप से बंद पड़े रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे खड़ी कर पटरी पर ड्यूटी करने चले गए थे।सुबह 09:00 बजे अचानक खड़ी बाइकों से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते सोमा लागुरी और मंगल पुरती की गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं।

टाटा स्टील की दमकल ने पाया काबू

आग की लपटें देख आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों ने शोर मचाया और बाइक मालिकों को सूचना दी। तत्काल इसकी जानकारी टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया, जिससे पास खड़ी अन्य 3-4 बाइकों को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया। हालांकि, तब तक दो बाइक पूरी तरह लोहे के ढांचे में तब्दील हो चुकी थीं।

नोवामुंडी थाने में लिखित शिकायत

पीड़ित मजदूरों ने इस घटना की लिखित शिकायत नोवामुंडी थाने में दर्ज कराई है। मजदूरों को संदेह है कि यह किसी की शरारत हो सकती है या किसी तकनीकी कारण से आग लगी। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही घटनास्थल का मुआयना किया और छानबीन शुरू कर दी है।

“हम हर रोज यहीं गाड़ी खड़ी करते हैं। जब ड्यूटी से लौटे तो देखा कि मेहनत की कमाई से खरीदी बाइक राख बन चुकी है।” – पीड़ित मजदूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button