Jharkhand INFACTNews

Jharkhand : जुगसलाई वार्ड-9 के सेंट जॉन स्कूल बूथ पर एजेंट से मारपीट, प्रत्याशी रिंकू सिंह का धरना और जोरदार नारेबाजी

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 9 के सेंट जॉन स्कूल (बूथ नंबर 1) में सोमवार को उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की नौबत आ गई। प्रत्याशी के एजेंट के साथ मारपीट और कथित पक्षपातपूर्ण मतदान के आरोपों के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

विवाद की जड़: एजेंट पर हमला और पक्षपात का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्रत्याशी रिंकू सिंह के एजेंट ने एक समुदाय विशेष के पक्ष में कथित रूप से कराई जा रही मतदान प्रक्रिया पर कड़ी आपत्ति जताई। रिंकू सिंह के समर्थकों का दावा है कि आपत्ति जताने पर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नौशीन खान के समर्थकों ने एजेंट के साथ बदसलूकी और मारपीट की।हंगामे के कारण करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मतदान की प्रक्रिया बाधित रही और मतदाताओं के बीच डर का माहौल बन गया।

प्रत्याशी रिंकू सिंह का 45 मिनट तक धरना

घटना की सूचना मिलते ही प्रत्याशी रिंकू सिंह खुद मौके पर पहुँचीं। अपनी टीम के साथ हुए व्यवहार और प्रशासनिक ढिलाई के विरोध में वह बूथ परिसर के भीतर ही धरने पर बैठ गईं। रिंकू सिंह और उनके समर्थकों ने निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। रिंकू सिंह लगभग 45 मिनट तक धरने पर बैठी रहीं, जिससे मतदान केंद्र के बाहर गहमागहमी और बढ़ गई।

पुलिस और प्रशासन का हस्तक्षेप

स्थिति को बिगड़ते देख वरीय पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी अतिरिक्त बल के साथ सेंट जॉन स्कूल पहुँचे।अधिकारियों ने रिंकू सिंह और दूसरे पक्ष से वार्ता की।प्रशासन ने निष्पक्षता का भरोसा दिलाते हुए धरने को समाप्त कराया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button