BreakingDelhi INFACTNews

Breaking: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने जारी किया अलर्ट, नागरिकों को देश छोड़ने की दी सलाह

तेहरान/नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते सुरक्षा हालातों और अमेरिका द्वारा संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच भारत सरकार ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक ताजा एडवाइजरी जारी करते हुए सभी भारतीयों को जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

“उपलब्ध माध्यम से तुरंत निकलें बाहर”

दूतावास की ओर से जारी बयान में स्पष्ट कहा गया है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक चाहे वे छात्र हों, व्यापारी, तीर्थयात्री या पर्यटक वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स या अन्य सुरक्षित परिवहन माध्यमों का उपयोग कर तत्काल देश से बाहर निकल जाएं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

सभी भारतीय अपना पासपोर्ट, वैध वीज़ा और पहचान पत्र हर समय अपने पास रखें।किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, सभा या असुरक्षित स्थानों पर जाने से सख्त परहेज करें।स्थानीय मीडिया के जरिए हालातों पर नजर रखें और भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें।दूतावास ने अनुरोध किया है कि जो भारतीय अभी भी ईरान में हैं, वे अपना विवरण दूतावास में तुरंत रजिस्टर कराएं।

आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय दूतावास ने आपातकालीन सहायता के लिए चार हेल्पलाइन नंबर और एक ईमेल जारी किया है:
+989128109115,+989128109109,+989128109102,+989932179359
Email: cons.tehran@mea.gov.in

दूतावास ने यह भी अनुरोध किया है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक अपने विवरण के साथ दूतावास में रजिस्टर जरूर करें, ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति में उनसे तुरंत संपर्क किया जा सके. ईरान में हालात लगातार बदल रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. ऐसे में भारत सरकार ने नागरिकों को जोखिम से दूर रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button