Trending: ‘कार्ड में नाम है, जाना ही पड़ेगा…’, जब शादी में जाने के लिए मैडम से छुट्टी मांगने पहुंचा बच्चा, दी ऐसी दलीलें की हंसी रोकना हुआ मुश्किल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक स्कूली बच्चे का वीडियो तहलका मचा रहा है। इसमें वो मैडम से छुट्टी मांगते हुए शादी में जाने की जिद करता है। इसके बाद जो हुआ, वो जानकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।
Trending: सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में इस बार एक मासूम बच्चे का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो मैडम से शादी में जाने के लिए स्कूल से छुट्टी मांगता है। वो अपनी छुट्टी अप्रूव कराने के लिए मैडम को ऐसी दलील देता है, जिसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। छुट्टी मांगने और मैडम को मनाने के बीच ऐसी मजेदार बातचीत हुई जो वाकई दिल जीत लेने वाली है।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ लोगों हंसाते और गुदगुदाते हैं को कुछ इमोशनल कर देते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में भी देखने को मिला। आखिर क्या है पूरा मामला? चलिए बताते है।
मासूमियत भरे जवाब पर दिल हारे नेटिजंस
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूली बच्चा क्लासरूम में मौजूद है। वो अपनी मैडम के पास शादी में जाने के लिए छुट्टी मांगने जाता है। जब उसे छुट्टी मिलने के आसार नहीं नजर आते, तो वह जिद पर अड़ जाता है। मैडम उससे शादी में जाने का कारण पूछती है। इस सवाल के जवाब ने लोगों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया।
कार्ड में नाम लिखा है, जाना ही पड़ेगा- बच्चा
स्कूल ड्रेस पहने और पीठ पर बैग लटकाए लड़का बताता है कि कार्ड में उसका नाम लिखा है, इसलिए उसे जाना ही पड़ेगा। पढ़ाई कौन करेगा, इसके जवाब में वो कहता है कि उसे उसकी किताब मिल जाएगी तो वो पढ़ाई कर लेगा। मैडम आगे पूछती है कि अगर छुट्टी नहीं मिली तो क्या करोगे? बच्चा मुंह लटकाए बड़ी ही मासूमियत से जवाब देता है कि फिर तो स्कूल ही आना पड़ेगा। बच्चे की सच्चाई और मासूमियत ने नेटिजंस का दिल जीत लिया।



