Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, हटाया गया अतिक्रमण

जमशेदपुर:जमशेदपुर में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है.इसी क्रम में साकची स्टेट माइल रोड से लेकर बारिडीह स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है.जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम संयुक्त रूप से अभियान चला रही है. बुलडोजर और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में सड़क किनारे लगाए गए अस्थायी दुकानों, ठेलों और अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है ताकि राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

पूरे मार्ग पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत और ट्रैफिक प्रबंधन को दुरुस्त किया जा रहा है साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी लगातार निगरानी बनाए हुए है.बताया जा रहा है कि महामहिम का मुख्य कार्यक्रम बारिडीह स्थित मणिपाल परिसर में आयोजित होना है, जहां उनके आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है.कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है और आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित कर रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button