Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर के किसान नोएडा में सीखेंगे आधुनिक बागवानी के गुर, आमदनी बढ़ाने की नई पहल

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जिले के 40 प्रगतिशील किसानों का एक जत्था गुरुवार को उच्च कोटि के प्रशिक्षण के लिए नोएडा (उत्तर प्रदेश) रवाना हुआ।

नोएडा में 5 दिनों का ‘एक्सपोज़र टूर’

जिला मुख्यालय से इस जत्थे को जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी किसान हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ नोएडा में आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस ‘एक्सपोज़र टूर’ का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेतों के भीतर चल रही हाई-टेक क्रांति से रूबरू कराना है।

इन फसलों की सीखेंगे आधुनिक तकनीक

प्रशिक्षण के दौरान किसान विशेष रूप से उन फसलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिनकी बाजार में मांग और कीमत दोनों अधिक हैं।कम लागत में अधिक मुनाफे की तकनीक। हाई-टेक और संरक्षित खेती ।व्यावसायिक स्तर पर उन्नत पैदावार के तरीके।

तकनीकी अभाव को दूर करने की कोशिश: डीडीसी

किसानों को रवाना करते हुए डीडीसी नागेंद्र पासवान ने कहा “पूर्वी सिंहभूम की मिट्टी खेती के लिए अत्यंत उपजाऊ है, लेकिन हमारे किसानों के पास आधुनिक तकनीक और उन्नत पौध संरक्षण (Plant Protection) की जानकारी का थोड़ा अभाव है। इस प्रशिक्षण के बाद जब ये किसान लौटेंगे, तो वे अपने क्षेत्रों में आधुनिक तरीके से उत्पादन बढ़ा सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे।”

महिला और पुरुष किसानों की भागीदारी

इस जत्थे की खास बात यह है कि इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के किसान शामिल हैं। यह प्रशिक्षण न केवल उन्हें तकनीक सिखाएगा, बल्कि उन्हें अन्य राज्यों के सफल कृषि मॉडल को समझने का अवसर भी प्रदान करेगा। जिला उद्यान विभाग को उम्मीद है कि ये किसान अपने गांव लौटकर अन्य किसानों के लिए भी मार्गदर्शक (ट्रेनर) की भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button