Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: रमजान का दिखा चाँद,कल पहला रोजा,जानिए सेहरी और इफ्तार का समय

रांची:भारत में बुधवार को रमजान का चाँद दिख गया.जिसके बाद अब गुरुवार से रोजे की शुरआत हो जाएगी. 19 फ़रवरी को पहला रोजा रखा जायेगा. देश के विभिन्न हिस्सों में चांद दिखाई देने की पुष्टि के बाद से पवित्र रमजान महीने की शुरुआत हो गयी. चांद दिखने की आधिकारिक घोषणा रुखसार-ए-हिलाल कमेटी और स्थानीय चांद कमेटियों द्वारा की गई.बता दे कि भारत के सभी हिस्से में आज बुधवार से तरावीह की शुरुआत हो जाएगी.सभी मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की जाएगी. साथ ही गुरुवार की सुबह पहली सेहरी होगी.

रमजान की बाजार में बढ़ी चहल

रांची के बाजार में रमजान की शुरुआत से पहले चहल पहल बढ़ गयी है.सेवई के साथ कजूर की डिमांड देखि गयी.रमजान में खजूर का खास महत्व माना जाता है.कजूर से रोजा खोलना सुन्नत है.यही वजह है कि अलग अलग दाम के खजूर बाजार में पहुँच गए.जिसकी खूब डिमांड देखि जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button