Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: 24 फ़रवरी को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

रांची: झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने आगामी 24 फरवरी 2026 को कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों और नई योजनाओं पर मुहर लगने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

दोपहर 2 बजे से प्रोजेक्ट भवन में मंथन

कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह बैठक प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय दोपहर 2:00 बजे निर्धारित किया गया है।

विधानसभा सत्र के तुरंत बाद बैठक

जानकारी के अनुसार, जिस दिन यह बैठक बुलाई गई है, उस दिन झारखंड विधानसभा का सत्र भी चल रहा होगा। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के ठीक बाद मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य प्रोजेक्ट भवन पहुंचेंगे, जहां राज्य के विकास और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जाएगी।

इन मुद्दों पर रह सकती है नजर

हालांकि बैठक का विस्तृत एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो कैबिनेट की इस बैठक में निम्नलिखित विषयों पर बड़े फैसले हो सकते हैं जिसमे सरकारी कर्मचारियों के भत्ते या सेवा शर्तों से जुड़े प्रस्ताव। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की नई परियोजनाओं को स्वीकृति। राज्य में रिक्त पदों पर बहाली को लेकर नियमावली में संशोधन।विधानसभा सत्र के दौरान लाए जाने वाले अनुपूरक बजट या आगामी योजनाओं के वित्तीय आवंटन पर चर्चा।

सचिवालय ने सभी विभागों को किया सूचित

कैबिनेट सचिवालय ने इस संबंध में पत्र जारी कर सभी संबंधित विभागों के सचिवों और अधिकारियों को सूचित कर दिया है। बैठक के लिए विभागीय प्रस्तावों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button