Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने झोंकी ताकत,आदित्य साहू ने कहा ‘अपराधियों के मनोबल को मिल रहा सत्ता का संरक्षण’

जमशेदपुर: झारखंड में नगर निकाय चुनावों की रणभेरी बजते ही राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मानगो और जुगसलाई के क्षेत्रों में मतदाताओं से सीधा संवाद कर राज्य की वर्तमान स्थिति पर कड़ा प्रहार किया।

एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील

आदित्य साहू ने मानगो क्षेत्र में मेयर पद की प्रत्याशी संध्या सिंह और जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास की ठप पड़ी रफ्तार को दोबारा पटरी पर लाने के लिए नगर निकायों में एनडीए की मजबूती अनिवार्य है।

‘अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार’ — हेमंत सोरेन पर निशाना

साकची स्थित एक निजी होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार अपराधियों और असामाजिक तत्वों की ढाल बनी हुई है। अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे खुलेआम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

चक्रधरपुर में प्रत्याशियों को मिल रही धमकियां

प्रदेश अध्यक्ष ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि चक्रधरपुर में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों को अपराधियों द्वारा जान से मारने और चुनाव से हटने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाया।

प्रशासन को चेतावनी: निष्पक्षता न बरती तो जाएंगे कोर्ट

आदित्य साहू ने जिला प्रशासन और चुनाव आयोग से मांग की है कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या सत्ता पक्ष के दबाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि किसी अधिकारी ने पक्षपात किया, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और मामले को कानूनी तरीके से अदालत तक ले जाएगी।जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जवाबदेही तय करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button