Jharkhand: खूंटी में रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जयसवाल की ग्रामीणों ने की पिटाई ! जानिए क्या है पूरा मामला

खूंटी: अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रनिया थानेदार विकास कुमार जायसवाल को बाजार में नशेड़ी ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. पिटाई से उनके सर पर चोटें आई है और कुछ टांके भी लगे हैं. उनका इलाज रनिया अस्पताल में चल रहा है.
मामले को शांत कराने पहुंचे थे थाना प्रभारी
रनिया थाना क्षेत्र के लोआगढ़ा बाजार में डाइर मेला का आयोजन किया गया. मेले का निरीक्षण करने थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे, यहां पर कुछ युवक आपस में नशे की हालत लड़ाई झगड़ा कर रहे थे, जिसे देख थाना प्रभारी शांत कराने पहुंचे. इसी दौरान नशे में धुत युवकों के अचानक थाना प्रभारी पर हमला कर दिया.
इस दौरान मौजूद जवानों ने बीच बचाव कर थाना प्रभारी को भीड़ से निकाला और अस्पताल ले गए. उसके बाद स्थानीय सीओ सह बीडीओ प्रशांत डांग भी अस्पताल पहुंचे. घटना की सूचना के बाद एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं. वही सीओ सह बीडीओ प्रशांत डांग एवं तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
लोआगढ़ा बाजार में डाईर मेला का आयोजन किया गया है. यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जुटान हुआ. मेले में जगह जगह देसी शराब की दुकान भी सजी हुई थी यहां कुछ युवक नशे की हालत में खलल पैदा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे थाना प्रभारी शांत कराने गए थे लेकिन झगड़ा कर रहे लोगों ने ही थाना प्रभारी पर हमला कर दिया, जिसके कारण उन्हें चोट आई है: प्रशांत डांग, बीडीओ.
इधर, तोरपा सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे. बताया जा रहा है कि आयोजित मेला को लेकर प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी. मामले पर स्थानीय सीओ ने बताया कि शनिवार देर शाम आयोजनकर्ता ने आवेदन दिया था, इसकी भी जांच की जा रही है. सीओ ने बताया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी.



