Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: जमशेदपुर में सजेगा श्याम बाबा का दरबार, निकलेगी निशान यात्रा

जमशेदपुर: लौहनगरी के सोनारी स्थित लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर में शनिवार, 7 फरवरी को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री श्याम सेवा संघ, सोनारी के तत्वावधान में 23वां श्री श्याम वार्षिक महोत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पूरा क्षेत्र श्याम मय हो चुका है।

विशाल शोभा यात्रा से होगा आगाज

महोत्सव की शुरुआत शनिवार दोपहर को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी। शोभा यात्रा दोपहर 12:30 बजे सोनारी राम मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा सोनारी के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई भजन-कीर्तन के साथ आयोजन स्थल (लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी मंदिर) पहुंचेगी।भक्तों के स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल के पास आकर्षक तोरण द्वार बनाया गया है।

भजनों की अमृत वर्षा और विशेष आकर्षण

श्याम बाबा के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित होंगे जिसमे सुप्रसिद्ध भजन गायक आदर्श दधीच अपनी सुरीली आवाज से भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। कार्यक्रम का कुशल संचालन घाटशिला के शुभम अग्रवाल करेंगे।बाबा के लिए छप्पन भोग, अखंड ज्योत और भव्य विद्युत सज्जा (लाइटिंग) भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

तैयारियों में जुटा सेवा संघ

इस महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए श्री श्याम सेवा संघ, सोनारी के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के मुख्य सदस्यों में अशोक दीवान, श्याम अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, मनीष गर्ग, चेतन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रुपेश जैन, राजेश टोड़ी, कमल अग्रवाल, बजरंग वर्मा, राहुल अग्रवाल, विजय गुप्ता, विवेक अग्रवाल और विनोद दीवान शामिल हैं।

श्रद्धालुओं से अपील

श्री श्याम सेवा संघ ने जमशेदपुर के तमाम श्याम भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शोभा यात्रा और संकीर्तन में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button