Jharkhand INFACTNewsPolitics

Jharkhand:पूर्व पार्षद बिनोती हाँसदा ने मेयर पद के लिए भरा पर्चा, नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

आदित्यपुर।नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में भाजपा नेत्री और वार्ड संख्या 14 की पूर्व पार्षद श्रीमती बिनोती हांसदा ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने चुनावी विज़न, प्राथमिकताओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

“मेयर पद सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं” — बिनोती हांसदा

नामांकन के बाद बातचीत में बिनोती हांसदा ने कहा, मेयर पद मेरे लिए कोई राजनीतिक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। मैं एक शिक्षिका रही हूँ और जनप्रतिनिधि के रूप में भी हमेशा आम लोगों के बीच रहकर काम किया है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को वे जमीन स्तर पर समझती हैं और उनका समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।

विकास, शिक्षा और महिलाओं पर रहेगा फोकस

अपने चुनावी एजेंडे को लेकर उन्होंने कहा,आदित्यपुर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं पानी, सड़क, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना मेरी पहली जिम्मेदारी होगी। साथ ही शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष काम किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

नामांकन के दौरान दिखा जनसमर्थन

नामांकन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा,आज जो जनसमर्थन देखने को मिला, वह मेरे लिए भावनात्मक क्षण है। बस्तीवासियों का यह विश्वास मुझे और अधिक जिम्मेदार बनाता है।उन्होंने समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा और अनुभव को बताया अपनी ताकत

अपनी शैक्षणिक और सामाजिक पृष्ठभूमि पर बोलते हुए बिनोती हांसदा ने कहा,शिक्षा ने मुझे सोचने की दिशा दी और राजनीति ने सेवा का अवसर। वार्ड पार्षद के रूप में मिले अनुभव को अब पूरे शहर के विकास में लगाना चाहती हूँ।

चुनावी माहौल गरम, मुकाबला रोचक

आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में अब मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। बिनोती हांसदा के नामांकन के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के साथ जनसभाओं का दौर शुरू होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button