News

पाकिस्तान अफगानिस्तान से नहीं महंगाई से लड़ते-लड़ते दम तोड़ देगा, टमाटर का भाव 600 तो अदरक 750 रुपये किलो तक पहुंचा, क्या करेंगे शहबाज?

Pakistan: पाकिस्तान में महंगाई की मार से दुकानदार से लेकर आम लोगों में त्राहि-माम त्राहि-माम मचा हुआ है। अफगानिस्तान सीमा बंद होने के यहां न केवल व्यापार ठप हुआ, बल्कि रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं।
अफगानिस्तान की सीमा बंद होने के बाद पाकिस्तान की हालत एकदम खराब हो गई है। यहां आर्थिक मंदी का दौर शुरू हो गया है। सीमा बंद होने के बाद यहां न केवल व्यापार ठप हुआ, बल्कि रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। आर्थिक मंदी के चलते करोड़ों लोगों को बुनियादी चीजें भी खरीदने में मुश्किल हो रही है। यह संकट सिर्फ भारत-अफगान आयात पर देश की निर्भरता को उजागर नहीं किया है, बल्कि पाकिस्तान प्रशासनिक विफलताओं को भी उजागर किया है। यहां के कई बाजार एकदम खाली हो गए हैं। कई चीजों के दाम रातों रात दोगुनी हो गईं है।

टमाटर और अदरक के भाव सातवें आसमान पर
पाकिस्तान में कई चीजों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच जाए हैं। खबरों के अनुसार पाकिस्तान की हालत इतनी खराब है कि टमाटर का भाव 600 रुपये किलो हो गया है, तो वहीं अदरक के दाम 750 रुपये किलो तक पहुंच गया है। इसी तरह आटा, चावल और दाल आदि कई खाद्य सामग्री का दाम सातवें आसमान तक पर पहुंच गया है।

2 हजार वाला समान 4-5 हजार रुपये के बीच
भारत और अफगान से दुश्मनी मोल लेने के बाद पाकिस्तान की हालत इस कदर खराब हो गई कि देश में जो सामान पहले 2 हजार में मिलता था, आजकल वही समान 4-5 हजार रुपये के बीच में मिल रहा है। कई चीजें आम लोग खरीदने के बारे में तक नहीं सोच सकते हैं।

फलों के दाम सातवें आसमान पर
पाकिस्तान में सिर्फ टमाटर, अदरक, चावल या दाल भी नहीं, बल्कि फलों के दाम से भी सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। इस देश के राज्यों में फलों के दाम इतने अधिक है कि आम लोग खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। कई राज्यों में कई महीनों से फलों की सप्लाई भी बंद है। यहां दिहाड़ी मजदूर कई चीजों को देख सकते हैं, लेकिन खरीद नहीं सकते हैं।पाकिस्तानी रुपये की हालत खराब
सीमा बंद और आर्थिक मंदी से परेशान पाकिस्तान पर चौतरफा मार पड़ी है। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी रुपये की कीमत निचले स्तर पर है। मौजूदा समय में पाकिस्तान का 1 रुपया भारत में सिर्फ 0.32 पैसे के बराबर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button