Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: बोकारो तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

बोकारो ।सेक्टर-4 थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में 11 जनवरी 2026 को हथियार के बल पर लूट के प्रयास के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस संबंध में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 02/26 (दिनांक 12 जनवरी 2026) के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम, बिहार से गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 फरवरी 2026 को बेगूसराय (बिहार) से दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

पूछताछ में लूट प्रयास में संलिप्तता स्वीकार

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बोकारो सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

देशी पिस्टल, जिंदा गोलियां और मोबाइल फोन बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कांड में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल (7.65 एमएम),पांच जिंदा गोलियां,एक पिट्ठू बैग,तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार (20 वर्ष), पिता: बिरजु महतोनिवासी: चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र, जिला बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। प्रिंस कुमार के खिलाफ चेरिया बरियारपुर थाना में NDPS Act और Arms Act के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं।मो. समशाद उर्फ मो. मुख्तार (24 वर्ष) निवासी: चेरिया बरियारपुर, जिला बेगूसराय, बिहार। मो. समशाद के खिलाफ सिल्लीगुड़ी थाना कांड संख्या 414/25 दर्ज है, जो तनिष्क ज्वेलर्स लूट मामले से संबंधित है।

कई थानों की संयुक्त कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में सेक्टर-4 थाना,सिटी थाना,बालीडीह थाना,हरला थाना,सेक्टर-12 थाना,तकनीकी शाखा,एससी-एसटी थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button