Entertainment

भरे मंच पर बोले खेसारी लाल यादव,’जवानी में बहुत लड़कियां छेड़ी होंगी…’बताया कब से महिलाओं के लिए दिल में बढ़ा सम्मान…

खेसारी लाल यादव का लाइव शो से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने जवानी के दिनों में ही गलतियों को स्वीकारा। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में कब वो पल आया जब उन्होंने महिलाओं का सम्मान करना सीख लिया।

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पिछले काफी समय से पावर स्टार पवन सिंह संग तनातनी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे पर भूले-भटके भी तंज कसने से पीछे नहीं हटते। लेकिन इस बार खेसारी अपने एक हालिया बयान को लेकर छाए हुए हैं जिसमें उन्होंने जवानी के दिनों को याद करते हुए एक कबूलनामा किया।
खेसारी लाल यादव का लाइव शो से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए पवन सिंह और रवि किशन को दो टूक जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर भी बात की।

खेसारी लाल यादव ने मानी गलती

उन्होंने माना कि जवानी के दिनों में उन्होंने बहुत गलतियां की होंगी। किसी महिला को छेड़ा भी होगा, लेकिन अब वो ऐसे बिल्कुल भी नहीं हैं। उनमें बहुत बदलाव आ चुका है।
‘जवानी में लड़कियां छेड़ी, लेकिन…’
खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘मैं जब जवानी में था तो शायद मैंने लड़कियां छेड़ी होंगी। लेकिन जिस दिन से मेरी बेटी हुई, उस दिन समझ में आया कि बेटियां होती क्या है। उस दिन से हर उस महिला और बेटी का सम्मान इस दिल में है।’उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे समय में आया कि मेरी भी औलाद है और मैं जिसे सीटी मार रहा हूं, गलत नजरों से देख रहा हूं वो किसी की बेटी और बहन है।’

जिंदगी में पत्नी का योगदान बेहद जरूरी- खेसारी

सिर्फ यही नहीं, एक्टर-सिंगर ने ये भी कहा कि शादी के बाद उन्हें समझ आया कि पत्नी का जिंदगी में कितना बड़ा योगदान होता है। खेसारी कहते हैं, ‘ब्याह होने के बाद पता चला कि पत्नी जिंदगी में जरूरी है भी या नहीं। इस जिंदगी में पति-पत्नी के बिना संसार अधूरा है। आप अपनी पत्नी से प्यार करें, क्योंकि उनके बिना जिंदगी का हर कोना खाली है। एक महिला से ही घर की सजावट रहती है।’

लोग बोले- गलतियां स्वीकारने के लिए भी गुदा चाहिए

अब उनके वीडियो पर यूजर्स बढ़-चढ़कर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘गलतियां स्वीकार करने वाला बड़ा होता है!’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘गलतियां स्वीकार करने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘खेसारी लाल यादव को उनका संस्कार ही उन्हें बाकी भोजपुरी अभिनेताओं से महान बनाता है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘भरे मंच से गलतियां स्वीकारने के लिए भी गुदा चाहिए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button