Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: चक्रधरपुर के सेरसा स्टेडियम में 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, डीआरएम तरुण हुरिया करेंगे ध्वजारोहण

चक्रधरपुर: लौहनगरी के पड़ोसी रेल मंडल चक्रधरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर उत्साह और तैयारियां अपने चरम पर हैं। आगामी 26 जनवरी को चक्रधरपुर रेलवे के ऐतिहासिक सेरसा स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जहाँ दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और रेलकर्मियों सहित आम जनता को संबोधित करेंगे।

शानदार परेड का फाइनल रिहर्सल

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज सेरसा स्टेडियम में विभिन्न परेड टुकड़ियों ने अंतिम पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल की पुरुष और महिला टुकड़ियों ने अपने कदमताल से अनुशासन का परिचय दिया। रिहर्सल में आधा दर्जन से ज्यादा परेड दल शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से आरपीएफ (पुरुष एवं महिला टुकड़ी),स्काउट्स एंड गाइड्स,रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्र,एनसीसी कैडेट्स और सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड शामिल रहे।

आला अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का जायजा

तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए चक्रधरपुर के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी और एएससी ए. सी. सिन्हा सहित कई आला अधिकारी स्टेडियम पहुंचे। अधिकारियों ने खुली जीप में सवार होकर परेड की सलामी का अभ्यास किया। साथ ही, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्टेडियम के प्रवेश द्वार से लेकर ध्वजारोहण स्थल (फ्लैग होस्टिंग पॉइंट) तक डीआरएम को एस्कॉर्ट करने का भी सफल पूर्वाभ्यास किया गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल की विशेष टीमों ने पूरे स्टेडियम परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर के साथ-साथ सादे लिबास में भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।रेलवे प्रशासन ने सभी रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को इस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button