
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र से लापता एक 15 वर्षीय हिन्दू नाबालिग लड़की को पुलिस ने इंदौर के एक मुस्लिम बहुल इलाके से बरामद किया है। बरामदगी के वक्त लड़की मुस्लिम लिबास (बुर्के) में थी। इस मामले में पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसकी सहयोगी सहेली को हिरासत में लिया है।
2 दिन तक इंदौर में बंधक रही नाबालिग
उज्जैन के विराट नगर इलाके की रहने वाली दलित नाबालिग लड़की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे इंदौर से रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, लड़की को एक वर्ग विशेष के नाबालिग लड़के के रिश्तेदार के घर में छिपाकर रखा गया था और उसे बुर्का पहनाया गया था।पीड़िता के पिता का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और उसकी माँ कारखाने में काम कर अपनी तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही है।
सुनियोजित साजिश: रेप के बाद दोस्त को ‘हैंडओवर’ करने का आरोप
पुलिस जांच और पीड़िता के बयानों में एक संगठित साजिश (ग्रूमिंग) का खुलासा हुआ है।6 महीने पहले अहमद नगर के एक नाबालिग ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।आरोपी ने ब्रेकअप करने के बाद अपने ही एक दोस्त को लड़की के पीछे लगा दिया।लड़की का ब्रेनवॉश करने में उसके पड़ोस में रहने वाली एक वर्ग विशेष की सहेली ने मुख्य भूमिका निभाई, जिसने उसे घर से भागने के लिए उकसाया।
हिंदू जागरण मंच का दावा: ‘ग्रूमिंग गैंग’ पैटर्न का शिकार
हिंदू जागरण मंच के अर्जुन भदौरिया ने इस घटना को ‘ग्रूमिंग गैंग’ पैटर्न करार दिया है। संगठन का आरोप है कि नाबालिग बच्चियों को इमोशनली ब्लैकमेल कर टारगेट किया जा रहा है।आरोपी के परिवार ने लड़की को उज्जैन से इंदौर भगाने और उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने में पूरी मदद की।यह लव जिहाद का एक संगठित स्वरूप है, जिसका उद्देश्य हिंदू समाज की कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाली लड़कियों का शोषण करना है।
क्या होता है ‘ग्रूमिंग गैंग’ पैटर्न?
‘ग्रूमिंग’ का अर्थ है किसी नाबालिग को मानसिक रूप से इस तरह तैयार करना कि उसका यौन या भावनात्मक शोषण किया जा सके। जब यह कार्य किसी गिरोह या समूह द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किया जाता है, तो इसे ग्रूमिंग गैंग पैटर्न कहते हैं। उज्जैन, भोपाल और इंदौर में पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
पुलिस की कार्रवाई: रेप और सहयोग का केस दर्ज
चिमनगंज थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरिया ने बताया “पीड़िता के बयान के आधार पर नाबालिग मुख्य आरोपी और उसकी सहेली के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों ने उन्हें भगाने और शरण देने में मदद की है, उन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”



