Jharkhand INFACTNews

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम की चित्रा साहा ने राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक, जिले को मिला पहला नेशनल मेडल

चक्रधरपुर : महाराष्ट्र की धरती पर आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस गौरवपूर्ण सफर में पश्चिमी सिंहभूम ज़िले की चित्रा साहा ने महिला वर्ग की सीनियर ‘बी’ कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है। चित्रा की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल ज़िले, बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।

ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है यह प्रतियोगिता

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र में आयोजित की गई थी। इसका आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था ‘योगानासना भारत’ और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्य संगठन के बैनर तले किया गया था। कड़े कड़े मुकाबले और देश भर के दिग्गजों के बीच चित्रा साहा ने अपने योग कौशल से जजों को प्रभावित किया।

ज़िले के लिए पहला मौका: ऐतिहासिक उपलब्धि

वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक पासवान ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा यह पहला अवसर है जब महिला वर्ग में हमारे ज़िले की किसी खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है। चित्रा की मेहनत और एकाग्रता ने यह साबित कर दिया कि हमारे ज़िले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यह जीत झारखंड के योगासन खेल के इतिहास में एक मील का पत्थर है।

खेल जगत में खुशी की लहर, बधाईयों का तांता

चित्रा साहा की इस उल्लेखनीय सफलता पर ज़िला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। उनकी जीत पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में पैट्रन: विनोद भगेरिया ,अध्यक्ष: विकास रवि ,पदाधिकारी: उपाध्यक्ष विकास नंदी, कोषाध्यक्ष सौरव भगत, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, मधु कुमारी पासवान, राहुल साहू, करण प्रजापति, अनामिका कुमारी एवं राम प्रवीण प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल हैं।

योगासन खेल को मिलेगी नई पहचान

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर चित्रा की इस सफलता से ज़िले के अन्य युवाओं और विशेषकर युवतियों में योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में अपनाने का उत्साह जगेगा। ज़िला प्रशासन और खेल संघ अब उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में योगासन में झारखंड के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button