Madhya Pradesh: उज्जैन में महाकाल दर्शन के बहाने लाया हिंदू युवती को मुस्लिम युवक, पत्नी की फर्जी ID से लिया होटल रूम, FIR दर्ज

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल दर्शन के बहाने हिंदू युवतियों को लाकर गलत पहचान पत्र का उपयोग कर होटल में कमरा लेने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें आगर निवासी एक मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी का आधार कार्ड इस्तेमाल कर एक हिंदू शादीशुदा युवती के साथ होटल में कमरा लिया।इस मामले में होटल संचालक की सजगता पर हिंदूवादी संगठन और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हकीमी होटल में सामने आया मामला

यह घटना महाकाल थाना क्षेत्र के गधा पुलिया स्थित हकीमी होटल में सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, आगर निवासी शाकिर हुसैन (पिता मेहराजुद्दीन मंसूरी), 30 वर्षीय हिंदू शादीशुदा युवती के साथ होटल पहुँचा था।युवक ने युवती की पहचान छिपाने के लिए कमरा नंबर 153 लेने हेतु अपनी पत्नी रियाना मंसूरी के नाम का आधार कार्ड इस्तेमाल किया था। होटल संचालक अली अजगर को युवती का चेहरा देखने के बाद युवक पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने तत्काल हिंदू जागरण मंच को इसकी सूचना दी।

हिंदू संगठन और पुलिस ने की कार्रवाई

हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्जुन सिंह भदौरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को लेकर होटल पहुँचे। गहन पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवक मुस्लिम है और युवती हिंदू है तथा शादीशुदा है।इस खुलासे के बाद पुलिस ने रात में ही युवक शाकिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है और जल्द ही उसे उनके सुपुर्द किया जाएगा।

मेडिकल स्टोर में हुई थी पहचान

हिंदू जागरण मंच के संयोजक रितेश माहेश्वरी ने बताया कि आरोपी शाकिर आगर में महाकाल अस्पताल में काम करता था, जहाँ उसका संपर्क युवती से हुआ था। शाकिर का बड़ौद चौराहे पर लाइफलाइन नाम से मेडिकल स्टोर भी है।युवती ने अपने परिवार को महाकाल दर्शन का कहकर उज्जैन आने की बात कही थी। बताया गया कि पहले उन्हें किसी अन्य होटल में कमरा नहीं मिला, जिसके बाद वे हकीमी होटल पहुँचे थे।घटना के बाद शहर के होटलों में पहचान पत्रों की गहन जाँच को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version