पीएम, 4 सीएम और पॉवर स्‍टार पवन सिंह…बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में PM मोदी, 4 राज्यों के CM,केंद्रीय मंत्री, सांसद समेत 40 नेताओं के नाम हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में PM मोदी, 4 राज्यों के CM,केंद्रीय मंत्री, सांसद समेत 40 नेताओं के नाम हैं। इसके अलावा भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भी स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में शामिल किया गया है। बता दें कि पवन सिंह ने अब तक ऑफिशियल पार्टी की सदस्यता नहीं ली है, लेकिन वो खुद को बीजेपी का सच्चा सिपाही कहते हैं।

पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को भी स्टार प्रचारक बनाया है। PM मोदी इस चुनाव के सबसे बड़े स्टार प्रचारक होंगे। वे यहां कई सभाएं और रैलियां करेंगे। भाजपा ने बिहार चुनाव में पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक बनाया है। यूपी के योगी आदित्यनाथ, एमपी के मोहन यादव, असम के हिमंता बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का नाम भी लिस्ट में शामिल है। इनमें से योगी की सबसे ज्यादा रैलियां होने की संभावना है, क्योंकि यूपी सीएम की सभा के लिए कई प्रत्याशियों ने मांग भाजपा नेतृत्व से की है।

बिहार भाजपा के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

नरेंद्र मोदी
जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा)
राजनाथ सिंह
अमित शाह
नितिन गडकरी
शिवराज सिंह चौहान
धर्मेंद्र प्रधान
गिरिराज सिंह
योगी आदित्यनाथ
देवेंद्र फडणवीस
हिमंता बिस्वा सरमा
मोहन यादव
रेखा गुप्ता
स्मृति ईरानी
केशव प्रसाद मौर्य
सी.आर. पाटिल
दिलीप कुमार जायसवाल
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
रेणु देवी
प्रेम कुमार
नित्यानंद राय
राधामोहन सिंह
साध्वी निरंजन ज्योति
सतीश चंद्र दुबे
राज भूषण चौधरी
अश्विनी कुमार चौबे
रवि शंकर प्रसाद
नंद किशोर यादव
राजीव प्रताप रूडी
संजय जायसवाल
विनोद तावड़े
बाबुलाल मरांडी
प्रदीप कुमार सिंह
गोपालजी ठाकुर
जनक राम
पवन सिंह
मनोज तिवारी
रवि किशन
दिनेश लाल यादव “निरहुआ”

Exit mobile version